Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -27-Jul-2023 कृष्ण नजर टीका

विषय-नजर का टीका
माखन का महाचोर, नाम है नंदकिशोर, ढूंढे अब चहूॅं ओर, कहाॅं गया छलिया।
नजर तिलक लगे गाल, शोभे है देख भाल, हर्षित है सभी ग्वाल,सजती है गलिया।।

घुटरूवन चले श्याम, मोहित हैं अष्टयाम, छोड़ें सभी मनुज काम, देखे प्रभु लीला।
रुनझुन अब बजे पाॅंव, मन में अब बसे छाॅंव,
देखे हैं सभी गाॅंव, लगता रंगीला।।

देख मुदित बाल रूप, लगे है कुंज अनूप, कहलाते विश्व भूप, वे है साॅंवरिया।
पितांबरी पहन वस्त्र, बंशी है कृष्ण अस्त्र, करता सबकोएकत्र, है जादूगरिया।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️



   6
3 Comments

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

Gunjan Kamal

28-Jul-2023 06:48 AM

बहुत खूब

Reply

Reena yadav

27-Jul-2023 10:34 PM

👍👍

Reply